फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: खेल-खेल में बच्चे पर गिरा तीन क्विंटल का गेट, मौत

Fri, 10 Apr 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखरौरा मोहल्ले में बुधवार की रात खेल-खेल में इमाम असलम का 10 वर्षीय बेटा हंजला निर्माणाधीन मकान में रखे भारी-भरकम लोहे के गेट की चपेट में आ गया। करीब तीन क्विंटल वजनी गेट बच्चे के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

लखरौरा निवासी मोहम्मद असलम स्थानीय मस्जिद में इमाम हैं। उनके छोटे भाई इलियास का सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) के पास नया मकान बन रहा है। निर्माण कार्य के चलते करीब चार दिन पहले घर के मुख्य द्वार के लिए लोहे का एक विशाल गेट मंगाया गया था। लगभग तीन क्विंटल वजन के इस गेट को फिलहाल दीवार के सहारे खड़ा कर दिया गया था। बुधवार रात करीब नौ बजे हंजला निर्माणाधीन मकान के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह गेट के करीब पहुंच गया, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से भारी-भरकम गेट सीधे हंजला के ऊपर आ गिरा।
गेट गिरने की आवाज और बच्चे की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। आननफानन में भारी गेट को हटाकर लहूलुहान हंजला को बाहर निकाला गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। परिजन उसे तुरंत रामनगर सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर बाराबंकी जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही बालक की सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें