फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कनपटी पर तेज प्रहार से फट गई थी दिमाग की नस

Fri, 10 Apr 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मसौली के कुरथरा गांव में पत्नी के हमले में युवक की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी शिल्पी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मृतक मोहित (32) पर वर्ष 2023 में शहर कोतवाली में गैर इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मोहित की कनपटी पर गंभीर चोट लगी थी, जिससे दिमाग की नस फट गई और अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर कुरथरा निवासी मोहित नशे की हालत में घर में तोड़फोड़ और उत्पात मचा रहा था। इसी दौरान विवाद बढ़ा और पत्नी शिल्पी ने गुस्से में आकर उस पर चूल्हे में प्रयोग होने वाले चैला से वार कर दिया था। हमले में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी शिल्पी को हिरासत में ले लिया था।
सीओ गरिमा पंत के अनुसार पूछताछ में शिल्पी ने बताया कि उसका पति आयेदिन नशे में उसकी पिटाई और हंगामा करता था। बुधवार को भी उसने उत्पात मचाया, जिसके चलते उसने आत्मरक्षा में वार किया, जो सीधे कनपटी पर लग गया। बृहस्पतिवार को शिल्पी को गैर इरादतन हत्या के आरोप में जेल भेजा गया। एसएचओ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मोहित पर शहर कोतवाली में एक युवक की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें