फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शिक्षिका आत्महत्या मामले में तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच

Wed, 21 Jan 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय उधवापुर में शिक्षिका उमा वर्मा द्वारा विद्यालय परिसर में ही आत्महत्या करने के मामले को बेसिक शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। 17 जनवरी को हुई इस घटना के बाद अब विभाग ने प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।
विज्ञापन

मृतक शिक्षिका (निवासी लखपेड़ाबाग) के पति ऋषि वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाध्यापिका सीतादेवी और सहायक अध्यापक सुशील कुमार के खिलाफ पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चर्चा है कि आत्महत्या से पूर्व उमा वर्मा ने दस पन्नों का एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने विद्यालय के सहकर्मियों द्वारा किए जा रहे कथित उत्पीड़न और गलत व्यवहार का उल्लेख किया है।
बीएसए नवीन पाठक ने बताया कि यह पत्र मिलने के बाद मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सूरतगंज, देवा और निंदूरा की एक संयुक्त समिति बनाई गई है। समिति को निर्देशित किया गया है कि वे 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाक्स
विद्यालय में पढ़ाई प्रभावित, बच्चों की उपस्थिति घटी
सतरिख। कंपोजिट विद्यालय उधवापुर में शिक्षिका की आत्महत्या की घटना के बाद शिक्षण कार्य अभी तक पटरी पर नहीं लौट सका है। विद्यालय में कुल 262 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, लेकिन मंगलवार को स्कूल खुलने पर मात्र 23 बच्चे ही उपस्थित हुए। परिजनों में व्याप्त डर या संशय के कारण अधिकांश बच्चों ने स्कूल से दूरी बनाए रखी। पुलिस जांच के चलते विद्यालय के कमरों को साक्ष्य जुटाने के उद्देश्य से सील किया गया है। शिक्षकों ने बच्चों को विद्यालय के मैदान में ही बैठाकर पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें