फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक संदिग्ध भर्ती, 568 को किया गया होम क्वारंटीन, सात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से सख्त है। एक युवक संदिग्ध पाए जाने पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जबकि गैर प्रांतों और विदेशों से आने वाले अब तक 568 लोगों को जहां होम क्वारंटीन किया गया है। होम क्वारंटीन किए जाने के बाद भी घरों के बाहर घूमते पाए जाने पर अलग-अलग क्षेत्रों में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि अब तक आठ लोगों को कोरोना का संदिग्ध मानते हुए आइसोलेेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। इनमें से सात की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को घर भेज दिया गया है। जबकि सूरतगंज क्षेत्र का एक युवक संदिग्ध पाए जाने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। जिसके ब्लड का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
अलग-अलग क्वारंटीन वार्ड में सात लोग अभी भी निगरानी में हैं। 568 को होम क्वारंटीन कराया गया है। इनको सख्त हिदायत दी गई है कि यदि ये लोग निर्धारित अवधि 14 दिनों से पहले अपने-अपने घरों से बाहर निकले तो इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी आरएस गौतम में बताया कि होम क्वारंटीन कराए जाने के बाद भी अलग-अलग स्थानों पर सात लोग अपने घरों से बाहर घूमते पाए जाने पर इनके खिलाफ केस दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जिले की जनता लॉकडाउन का पूरी तरह से अनुपालन करे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी को बहुत जरूरी कार्य से बाहर निकलना पड़ रहा है तो वह सोशल डिस्टिसिंग का पालन जरूर करे। इस दौरान किसी को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं जनता को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया हो सके इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से कार्य कर रहा है।- डॉ. आदर्श सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें