फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ ऑफिस आज से ऑनलाइन

Mon, 11 Jan 2016 11:18 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले मेें उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में हर प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत घर बैठे ही गाड़ियों के पंजीकरण, फिटनेस, टैक्स आदि के लिए आवेदन करने के साथ फीस भी जमा की जा सकेगी। यहां पर यह योजना 12 जनवरी से लागू की जा रही है। इसको लेकर सोमवार को एआरटीओ कार्यालय में वाहन एजेंसी मालिकों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश भर में सबसे पहले बाराबंकी जिले में यह व्यवस्था लागू की गई है। विभाग में जिले में पायलेट प्रोेजेक्ट के तहत चयनित किया है जिसके तहत यह काम 12 जनवरी से शुरू किया जाएगा। एआरटीओ कार्यालय में इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। इस व्यवस्था के चलते अब लोगों केा कार्यालय में किसी भी काम के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। लोग परिवहन विभाग की वेबसाइट के जरिए आवेदन भी कर सकेंगे और बैंक खाते में ऑनलाइन फीस भी जाम हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें