फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हिंद मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिरकर मरीज की माैत

Sat, 01 Aug 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
हिंद मे​डिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिरकर मरीज की माैत
विज्ञापन
बाराबंकी। हिंद मेडिकल कॉलेज सफेदाबाद में शुक्रवार भोर तीसरी मंजिल पर बने रैंप से नीचे गिरकर टिकैतनगर थाना क्षेत्र के बसैगापुर गांव निवासी राम सुमन (40) की मौत हो गई। राम सुमन फेफड़ों की बीमारी के चलते पिछले तीन दिनों से मेडिकल काॅलेज में भर्ती थे।
विज्ञापन

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर किसी तरह का हादसा। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
राम सुमन मजदूरी कर पत्नी सरिता और चार बच्चों का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक फेफड़ों में पानी भरने की शिकायत पर उन्हें 27 जुलाई को हिंद मेडिकल कॉलेज के चेस्ट वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में सुधार की उम्मीद थी। बृहस्पतिवार रात पत्नी, साला, साढ़ू और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में ही मौजूद थे।
सभी वार्ड के बाहर सो गए थे। शुक्रवार सुबह चार बजे जब परिजन राम सुमन को देखने वार्ड पहुंचे तो बिस्तर खाली मिला। पहले उन्हें लगा कि वह शौचालय गए होंगे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। इसी दौरान अस्पताल परिसर में शोर मचा कि कोई व्यक्ति ऊपर से गिर गया है। परिजन मौके पर पहुंचे तो राम सुमन खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। माती कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि राम सुमन ने खुद छलांग लगाई या किसी कारणवश तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया कि परिजनों ने गिरने से मौत बताई है।
रेलिंग में फंसी थी चप्पल : पुलिस ने हिंद मेडिकल कॉलेज के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक कैमरे की रिकॉर्डिंग में राम सुमन अपने वार्ड से बाहर निकलकर रैंप की ओर जाते हुए दिखाई दिए। माती के एसएचओ ने बताया कि जिस स्थान से राम सुमन नीचे गिरे, वहां करीब साढ़े तीन फुट ऊंची लोहे की रेलिंग लगी हुई है। मौके की जांच के दौरान राम सुमन की एक चप्पल रेलिंग में फंसी मिली, जिसे पुलिस ने अहम साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया है।

हिंद मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिरकर मरीज की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें