फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रामनगर के लोधेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भारी भीड़

Mon, 23 Feb 2026 10:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
श्री लोधेश्वर महादेवा में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
रामनगर। सोमवार को रामनगर स्थित ऐतिहासिक श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का ज्वार देखा गया। दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ कमाया। मंदिर परिसर 'हर हर महादेव' और 'बम बम भोले' के जयघोषों से गूंज उठा, जो भक्तों की अटूट श्रद्धा का प्रमाण था।
विज्ञापन




मंदिर के पुजारी वीरेंद्र शास्त्री ने ब्रह्म मुहूर्त में ही मंदिर के कपाट खोल दिए थे। कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं, जिनके हाथों में पूजा सामग्री से भरे लोटे थे। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।



श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को दूध, दही, घी, गंगाजल, शहद, पुष्प, अक्षत, भांग, धतूरा, बेलपत्र, शमी और मिष्ठान्न जैसी पवित्र वस्तुएं अर्पित कीं। जलाभिषेक के साथ-साथ विभिन्न मंत्रों का जाप भी किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। देर रात भगवान भोलेनाथ का विशेष शृंगार पूजा के बाद ही मंदिर के कपाट बंद किए गए।
विज्ञापन




इस अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें