फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शराब का ठेका दिलाने के नाम पर किराना कारोबारी से 50 लाख की ठगी

Fri, 15 May 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोठी क्षेत्र के सेमरांवा कस्बा निवासी किराना कारोबारी उत्तम गुप्ता से शराब का ठेका दिलाने और नौकरी लगवाने के नाम पर दो साल में कई बार में 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। कारोबारी ने बृहस्पतिवार को एसपी अर्पित विजयवर्गीय से मिलकर शिकायत की और भुगतान संबंधी विवरण सौंपा।
विज्ञापन

एसपी ने मामले की जांच सीओ हैदरगढ़ को सौंप दी है। पुलिस अधिकारी भी इस बात को लेकर हैरान हैं कि शराब के ठेके और नौकरी के नाम पर इतनी बड़ी रकम कई किश्तों में दी जाती रही। उत्तम गुप्ता का आरोप है कि पड़ोस में दुकान चलाने वाले एक युवक ने शासन स्तर तक पहुंच होने का भरोसा दिलाया था।
आरोपी ने शराब की दुकान आवंटित कराने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक अलग-अलग बहानों से रुपये लिए। कभी फाइल आगे बढ़ाने तो कभी कागज पास कराने के नाम पर रकम मांगी जाती रही। भरोसा कायम रखने के लिए आरोपी ने कई लोगों से उनकी फोन पर बातचीत भी कराई।
विज्ञापन

एक महिला से बात कराते हुए उसे नोएडा की डीएम बताया। इसके अलावा अन्य लोगों को भी अधिकारी बताकर बात कराई गई, जिससे उन्हें विश्वास हो गया कि प्रक्रिया चल रही है। व्यापारी ने कई भुगतान ऑनलाइन किए थे। करीब 17 लाख रुपये के लेनदेन के स्क्रीन शॉट दिए। दावा है किया कि कुल रकम 50 लाख रुपये से अधिक है। सीओ हैदरगढ़ समीर कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं कोठी के एसएचओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें