फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: क्षमा वाणी पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

Wed, 10 Sep 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कस्बा बेलहरा के चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर से मंगलवार को क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भव्य झांकियों, पताका, बैंडबाजे व शहनाई की धुन के साथ निकली शोभायात्रा में पूरे समय जयकारे गूंजते रहे। शोभा यात्रा मुख्य बाजार बाजार, डाॅ. विश्वनाथ चौराहा होते हुए स्वामी महंत कीर्ति स्थल पर पहुंची। जहां पर भगवान चंद्रप्रभु व स्वामी महंत कीर्ति का अभिषेक, पूजन व आरती कर श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि का आशीष मांगा।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल महिलाएं व बच्चे भजन कीर्तन गाते हुए चल रहे थे। इस दौरान महिलाओं व युवतियों ने डांंडिया नृत्य भी प्रस्तुत किया। नाचते गाते जयकारा लगाते भक्तों की टोली स्वामी महंत कीर्ति स्थल पहुंची। यहां पर भोपाल से आए पुजारी आशीष के सानिध्य में पूजा अर्चना संपन्न हुई। कार्यक्रम में केसरिया वस्त्र व मुकुट धारण किए बच्चे सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे।विभिन्न मार्गों पर भ्रमण के बाद शोभा यात्रा पुनः जैन मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुई। यहां पर श्री जी पंचामृत अभिषेक, पूजन, जयमाल का कार्यक्रम हुआ।
इस अवसर पर जैन समाज के लोगो ने एक दूसरे के गले लगकर वर्ष भर में हुई गलतियों की क्षमा याचना कर आपसी गिले शिकवे दूर किए। शोभायात्रा में फतेहपुर, पैतेपुर, महमूदाबाद, दरियाबाद, गनेशपुर, बहराइच, लखनऊ, रामपुर मथुरा के जैन समाज के श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें