फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पिकअप की चपेट में आकर एक बच्ची की मौत, दो घायल

Thu, 12 Jun 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। सुबह टहलने निकली तीन बच्चियों को बुधवार तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन को 12 किलोमीटर दूर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस वाहन को बरामद कर इसके मालिक को हिरासत में लेकर चालक के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह 5:30 बजे की है। टिकैतनगर कस्बे के मोहल्ला सरावगी के निवासी राधे कनौजिया की पुत्री पलक (8) अपने दो सहेलियों राजू की पुत्री रानी (8) और धनीराम की बेटी शिवांशी (9) के साथ टहलने के लिए निकली थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि टिकैतनगर दरियाबाद मार्ग पर थाने के सामने बने भगत सिंह पार्क में खेलने के बाद बच्चियां वापस घर लौट रही थी। इस दौरान सड़क पर टिकैतनगर थाने के पास पीछे की ओर से डीजे साउंड लादकर आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बच्चियों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बच्ची पलक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रानी व शिवांशी घायल हो गई।
थाने के समीप हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने तत्काल तीनों बच्चियों को सीएचसी टिकैतनगर पहुंचाया। जहां पर पलक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दुर्घटना कर भाग रहे पिकअप वाहन का पुलिस ने पीछा किया तो चालक 12 किलोमीटर दूर वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के पास गांव निवासी वाहन मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाल रत्नेश पांडे ने बताया कि बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन मालिक से पूछताछ के आधार पर चालक को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बच्ची पलक की मौत से परिवार में मातम व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें