फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकान में लगी आग, सारा सामान राख

Mon, 13 Nov 2017 11:17 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
लोनी कटरा थाना क्षेत्र के शिवनाम स्थित दुकान में लगी आग से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किराना की दुकान में आग लगने से हजारों की नकदी सहित सारा सामान जल गया। सूचना पर अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। दुकान के अंदर शॉर्ट शर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


लोनीकटरा थानाक्षेत्र में सोमवार की भोर शिवनाम गांव में स्थित अरविंद की किराना की दुकान में आग लग गई। बंद दुकान से धुआं निकलता देखकर लोगों ने आग लगने की जानकारी फायर कर्मियों को दी। जिस पर अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया।

दुकान में आग लगने की घटना के दौरान आसपास लोगों में अफरातफरी का माहौल व्याप्त रहा। व्यापारी अरविंद ने बताया दुकान में रखी पंद्रह हजार की नकदी व डालडा, तेल, मसाला, अनाज आदि जल गया है। इन लोगों के अनुसार बंद दुकान में शॉर्ट शर्किट से आग लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें