फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: नमकीन फैक्टरी में आग, दमकल की छह गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

Sat, 21 Jan 2023 11:15 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी की कुर्सी थाना स्थित एक नमकीन फैक्टरी में आग लग जाने से लाखों का नुकसान हुआ है। दमकल की टीमें आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना इलाके में शनिवार की सुबह एक नमकीन फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया सूचना मिलने पर तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में लगी हैं फिलहाल आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। आग में लाखों रुपए की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है।

विज्ञापन


कुर्सी इलाके के इंडस्ट्रियल इलाके में हेमंत व विजय की इंदर नमकीन फैक्टरी संचालित है। शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई जिसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। फैक्टरी के तमाम कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

ये भी पढ़ें - बदल रहे गांव, अंग्रेजी में दक्ष हो रहे बच्चे, असर- 2022 की सर्वे रिपोर्ट में हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आई एम लूजर...आई फिनिश्ड माई सेल्फ: रिकवरी एजेंट ने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखे यह आखिरी शब्द, फिर दे दी जान


सीओ फतेहपुर रघुवीर सिंह, देवा और कुर्सी थानों की पुलिस, बाराबंकी और लखनऊ की आधा दर्जन दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों के साथ फैक्टरी के तमाम कर्मचारी भी जुटे हुए हैं लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें