फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आधी रात आंधी आते ही लगी आग, 17 बकरियां जलकर मरी

Tue, 26 May 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
घुंघटेर में लगी आग की फोटो
विज्ञापन
बाराबंकी। थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में सोमवार रात तेज आंधी के दौरान लगी आग में किसान राम दुलारे रावत का कच्चा छप्परनुमा घर जलकर राख हो गया। हादसे में करीब 17 बकरियां जिंदा जल गईं, जबकि घर में रखा गेहूं, चावल, सरसों, कपड़े, अलमारी और बक्सा समेत अन्य घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सोमवार रात करीब 11:35 बजे परिवार खाना खाकर सो गया था। गर्मी के चलते बिजली पहले से गुल थी, इसलिए परिवार के लोग घर के बाहर लेटे हुए थे। इसी दौरान अचानक छप्पर में आग लग गई। आंख खुलने पर लपटें उठती देख परिवार और गांव में अफरा-तफरी मच गई।
राम दुलारे रावत ने बताया कि शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर जुट गए और पंपिंग सेट व इंजन की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब दो घंटे बाद भी दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। रात साढ़े बजे थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि अज्ञात कारणों से आग लगी थी। आग में कच्चा मकान जल गया और 15-16 बकरियों समेत घरेलू सामान नष्ट हो गया। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें