फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सुबह कोहरे के बाद कुछ घंटों की धूप ने दी राहत

Tue, 30 Jan 2024 04:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सोमवार को सुबह घना कोहरा रहा तो दोपहर में खिली धूप होने से राहत मिली। जबकि शाम को हवा चलने से गलन बढ़ गई जिस कारण लोग घरों में ही रहे। हालांकि कुछ घंटों के लिए निकली धूप ने सर्दी से हल्की राहत देने का काम किया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सुबह नौ बजे तक दृश्यता शून्य के करीब रही। इसके कारण लोगों काे सफर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम खुलना शुरू हो गया और सुबह 11 बजे तक तेज धूप निकल आई। इसके चलते लोगों ने दिन भर ठंड से राहत महसूस की। सरकारी दफ्तरों के बरामदों, घर की छत व आंगन में धूप सेंकते हुए लोग देखने को मिले। शाम को एक बार फिर करीब छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलना शुरू हुईं तो गलन भरी ठंड से सर्दी बढ़ गई। शाम होते ही सड़क से लेकर बाजारों तक सन्नाटा पसरने लगा।


दिन में निकली धूप के कारण तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी धूप खिलने से ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि सुबह व रात के समय कोहरे का असर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें