फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मेला संग हुई किसान गोष्ठी, लाभर्थियों को बांटे प्रमाणपत्र

Thu, 27 Mar 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सेवा, सुरक्षा और सुशासन समारोह के दूसरे दिन बुधवार को जीआईसी सभागार में किसान गोष्ठी व मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किसानों से जुड़े स्टॉलों का अवलोकन कर मंच से पीएम मोदी के 10 व सीएम योगी के आठ साल की उपलब्धियां गिनाई। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन व सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी अब देश का सिरमौर बन रहा है। किसान समृद्ध हुआ है। बहन-बेटियों को स्वावलंबी बनने के लिये सरकार द्वारा योजनाएं चलाई जा रही है। गांवों की सड़कों को देखकर शहरों जैसी अनुभूति हो रही है। आज पीएम उज्ज्वला योजना, अटल पेंशन योजना, ग्रामीण स्वच्छता योजना और महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने में यूपी प्रथम स्थान पर है। पदमश्री प्रगतिशील किसान रामसरन वर्मा ने बताया कि योगी सरकार के कल्याणकारी कार्यों से प्रदेश में किसानों की हालत में सुधार आया है। खाद के दाम नहीं बढ़े, खाद्यान्न महंगा हुआ है। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा कि आजादी के बाद महिलाओं की दुर्दशा थी। आज इनकी भागीदारी सुनिश्चित की गई।
इस मौके पर आल्हा गायक रघुनाथ ने अपनी प्रस्तुति दी तो जल जीवन मिशन के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत राजरानी रावत, पूर्व सांसद उपेन्द्र रावत, हरगोविंद सिंह, गुरुशरण लोधी, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ब्लॉको और गोशालाओं में भी बुधवार को सुरक्षा एंव सुशासन दिवस मनाया गया। घुंघटेर में किसान गोष्ठी और मिशन शक्ति के तहत किसानों को ब्लाॅक प्रमुख रामू गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। फतेहपुर में एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मसौली में निशुल्क बोरिंग, किसानो को कृषि विभाग से मिलने वाली योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। ब्लाॅक सिद्धौर मुख्यालय पर शिक्षा विभाग पंचायती राज विभाग स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग जल जीवन मिशन स्वच्छ भारत मिशन योजना सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए। हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत व ब्लाॅक प्रमुख आरती रावत ने जबकि हरख ब्लॉक के ग्राम पंचायत बहलोलपुर में और दरियाबाद के लालगंज पंचायत के गोआश्रय स्थल पर हवन पूजन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें