फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दो पक्षों के बीच विवाद, बाइक में लगा दी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में आवास विकास कॉलोनी मोड़ के पास सोमवार रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। मारपीट के बाद एक पक्ष की बाइक में आग लगा दी गई। आग की चपेट में मोटर दुर्घटना दावा निस्तारण केंद्र के पास स्थित निजी कार्यालय का एसी भी आ गया। मंगलवार को घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो मंगलवार शाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी मोड़ पर शॉपिंग मॉल के बगल स्थित निस्तारण केंद्र के पास बने निजी कार्यालय में बिहार प्रांत के भोजपुर निवासी दिनेश्वर मिश्रा कर्मचारी हैं और वहीं रहते भी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात कार्यालय के नीचे एक संदिग्ध युवक खड़ा था। पूछताछ करने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और सभी मारपीट पर आमादा हो गए। डर के कारण दिनेश्वर मिश्रा ने कार्यालय का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने नीचे खड़ी बाइक में आग लगा दी। मंगलवार शाम पुलिस ने आवास विकास निवासी अमन पुत्र कफील अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें