फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डीसीएम टकराने से बस ठीक कर रहे चालक के ऊपर चढ़ा पहिया, मौत

Tue, 12 May 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर सफदरगंज के रसौली कस्बे के पास रविवार रात गोरखपुर से दिल्ली जा रही एक निजी बस में तेज रफ्तार डीसीएम पीछे से टकरा गई। हादसे में बस के नीचे घुसकर खराबी ठीक कर रहे चालक की बस के ही पहिए के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना रात करीब 12 बजे की है। इटावा निवासी चालक अमित कुमार (35) करीब 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रहे थे। रसौली के पास बस के इंजन की रबड़ बेल्ट खराब होने पर अमित उसे ठीक करने के लिए बस के नीचे गए थे। इसी बीच पीछे से पानी की बोतलों से लदी एक डीसीएम बस में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस झटके के साथ आगे बढ़ी और अमित उसके पहिए के नीचे आ गए।
हादसे के बाद बस यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर से डीसीएम के चालक और परिचालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दाैरान हाईवे पर जाम लगने लगा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे का जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन



बाइक असंतुलित होकर खड्ड में गिरी, किसान की माैत
लोनीकटरा क्षेत्र के छंदरौली गांव निवासी किसान शैलेंद्र उर्फ रिंकू (45) सोमवार दोपहर बाइक से हाथी का पुरवा गांव से वापस घर जा रहे थे। मोधू का पुरवा से मंझूपुर मार्ग पर कबूलपुर मोड़ पर बाइक असंतुलित होकर खड्ड में जा गिरी। सिर में गंभीर चोट आने से शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था।


दो बाइकों में भिड़ंत, युवक की माैत, दो गंभीर
जैदपुर इलाके में सोमवार दोपहर जैदपुर-सफदरगंज मार्ग पर बेलहा बाबा मंदिर के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार लखनऊ के गोसाईगंज के राधिकापुर निवासी मिथुन (27) व दूसरी बाइक पर सवार क्षेत्र के ही गोठिया गांव निवासी रामसमुझ (42) व इनकी पत्नी लक्ष्मी (40) घायल हो गए।
इन सभी को एंबुलेंस से जैदपुर सीएचसी भेजा गया, जहां डाॅक्टर ने मिथुन को मृत घोषित कर दिया। दंपती को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मिथुन हेलमेट नहीं लगाए थे। इनकी ससुराल जैदपुर के ही मोहद्दीपुर गांव में है।


खून से लथपथ मिला शव
रामसनेहीघाट इलाके के दलसिंहपुर गांव निवासी सुरेश (45) रविवार देर शाम बाराबंकी शहर से मजदूरी करके घर आ रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार सुबह लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर गांव से करीब 500 मीटर दूर सुरेश का खून से लथपथ शव मिला। सुरेश अविवाहित थे। अज्ञात वाहन से हादसे में उनकी जान जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें