फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन यात्रा मेें उमड़ी भक्तों की भीड़

Mon, 04 Sep 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
विज्ञापन
विसर्जन यात्रा निकालते भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजे बाजे के साथ निकाली गई विसर्जन यात्रा में शुभता व बुद्धि के प्रदाता रिद्धि-सिद्धि विनायक के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया। अभय नगर व रामनगर स्थित महादेवा व सिद्धौर में निकाली गई विर्सजन यात्रा मेें भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बैंडबाजे के साथ गणपति के भजन पर अबीर गुलाल उड़ाते नाचते गाते भक्तों के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

 
अभय नगर में सजे गणपित दरबार में भक्तों ने पूजा अर्चना कर आशीष मांगा। सोमवार की सुबह पूजा अर्चना के बाद विसर्जन यात्रा निकाली गई। गुलाल उड़ाते गजानन के जयकारे लगाते भक्तों का हूजुम विसर्जन के लिए रवाना हुआ।

इस दौरान यहां वहां जहां तहां मत पूछो कहां कहां विराजे हैं गणपति भगवान... भजन पर लोग खूब थिरके। गणपति बप्पा मोरिया... जयश्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। विसर्जन यात्रा के दौरान भजन गायकों ने एक बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय कर दिया। रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार लोधेश्वर महादेवा प्रांगण में स्थापित गणेश प्रतिमा का सोमवार को गाजे बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


गणेश प्रतिमा को लोधौरा गांव में घुमाया गया। इसके बाद घाघरा नदी में विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में पीएसी व पुलिस बल मौजूद रहा। सिद्धौर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत में राजू नाग, व उमेश यादव तथा हाजीपुर गांव में अर्जुन वर्मा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रखी गई गणेश प्रतिमाओं का गाजे बाजे के साथ विसर्जन किया गया।

बैंड, डीजे साउंड व भांगड़ा की धुन पर भक्त थिरकते आगे बढ़ते रहे। नाचते गाते  गुलाल उड़ाते भक्तों की टोली औसानेश्वर घाट पहुंची और गणेश प्रतिमाओं का जल विसर्जन किया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर थाना असंद्रा, कोठी, सिद्धौर चौकी प्रभारी पुलिस कर्मी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें