फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह का छात्र नहीं पढ़ पाया हिंदी की किताब

Mon, 04 Sep 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
विज्ञापन
छात्रा से किताब पढ़वातीं नोडल अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जांचने और लोगों को विकास का लाभ सीधे तौर पर मिले इसके लिए शासन से तैनात जिले की प्रभारी नोडल अधिकारी डॉ. अनीता भटनागर जैन सोमवार को पूरे दिन निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया। सबसे पतली हालत शिक्षा विभाग की निकली।
विज्ञापन


कुरौली गांव के एक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र हिंदी की किताब नहीं पढ़ पाया। मैडम का पारा चढ़ा तो शिक्षक को तलब कर कहा तुम्हारा बेटा ऐसा होता तो आपको कैसा लगता। इसके बाद यहीं की पंचायत में सीधे जनता से रूबरू हुई। यहां पर कृषि विभाग के अधिकारियों को फटकारा। तहसील, थाना, स्टेडियम, उप कृषि निदेशक कार्यालय व मकदूमपुर में पेयजल योजना से निर्मित टंकी का निरीक्षण किया। पहले जानकारी होने के बाद प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी। फिर भी कई जगह उनकी पोल पट्टी खुली तो फटकार भी मिली।              
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विकास कार्यों की कागजी हकीकत जानने के तीसरे दिन बाद धरातल पर हो रहे कार्यों से रूबरू होने सोमवार को पहुंची महानिदेशक प्रशिक्षण व जिले की नोडल अफसर अनीता भटनागर जैन शहर से सटे गांव कुरौली से शुरुआत कर देर शाम नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण का निरीक्षण कर वापस लौट गई। देर शाम तक निरीक्षण के दौरान डीएम अखिलेश तिवारी और एसपी अनिल कुमार सिंह व सीडीओ अंजनी कुमार सिंह समेत सभी विभागों के आलाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


कुरौली गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था का हाल जाना और इस दौरान प्रभारी नोडल अफसर डॉ अनिता भटनागर जैन विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों से किताबें भी पढ़वाई। छात्रों द्वारा किताबें न पढ़ पाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिले की खराब शिक्षा व्यवस्था पर अंगुली उठाई। अपने निरीक्षण के दौरान कक्षा छह के छात्र आरिफ से जब वर्तिका किताब को पढ़ने के लिए कहा तो वह नही पढ़ सका।

इस दौरान विद्यालय में तैनात शिक्षिकों को भी खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि अगर आप का बच्चा इस प्रकार से शिक्षा ले रहा हो तो आप को कैसा लगेेगा। शिक्षा व्यवस्था की यहां बुरी हालत है। इसके बाद उन्होंने रसोई घर में जाकर बनने वाले एमडीएम के बारे में रसोईया सुनीता व मंजू देवी से सवाल जवाब किए। गैस की उपलब्धता व मिलने वाले खाद्यान्न के बारे में विस्तार से जानकारी की। इससे पूर्व महानिदेशक प्रशिक्षण ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।

निरीक्षण के बाद विद्यालय परिसर में ही चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं की समीक्षा की गई। विभागवार हुई समीक्षा में सबसे ज्यादा कमियां कृषि विभाग की सामने आई। गांव के ही राम नरायन ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा उसे पिछले वर्ष का धान बीज के खरीद में छूट का पैसा नहीं मिला है। जिस पर मैडम ने नाराजगी जताते हुए अधिकारी व संबंधित कर्मचारी को फटकार लगाई।

एक सवाल के जवाब में नोडल अधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार से फीड बैक मिल रहा है उसके अनुरूप गांव में ग्राम पंचायत समिति की बैठक नहीं होती है। उन्होंने बैठक करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पेंशन, विकलांग, आवास सहित कई अन्य योजनाओं पर लाभार्थियों से सवाल जवाब किए।             
             

चौपाल लगाने के बाद डॉ. अनीता भटनागर जैन से शहर से सटे मकदूमपुर गांव में जाकर वहां जलनिगम द्वारा पेयजल परियोजना के तहत 15 करोड़ की लागत से बनवाई जा रही पानी की टंकी का हाल देखा। विभाग द्वारा बजट के अभाव में काम पूरा न होने की बात उन्होंने शासन से बजट दिलवाने की बात कही।

इस दौरान सदर विधायक सुरेश यादव भी वहां पहुंच पानी टंकी के निर्माण के बारे में चर्चा की। नोडल अफसर ने इसके बाद निर्माणाधीन अंतर्राज्यीय बस अड्डे के निर्माण कार्य को भी बारीकी से देखा। धीमी गति से हो रहे इस निर्माण कार्य पर कड़े दिशा निर्देश देेते हुए इसकी पूरी रिपोर्ट कल तक देने की बात कही।              

     
महानिदेशक प्रशिक्षण ने सोमवार को शहर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान थाने के अभिलेख, अपराध रजिस्टर, शस्त्रों का रखरखाव, कंप्यूटर पर दर्ज होने वाले एफआईआर आदि की जानकारी ली। कोतवाली के मालखाने का चार्ज किसी के पास न होने पर महानिदेशक ने पूछा तो बताया गया कि इससे पहले जिसके पास चार्ज था उनका तबादला हो गया है जिस पर उन्होंने दूसरे कर्मचारी को चार्ज देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या सुनने के साथ उसके साथ बेहतर व्यवहार किया जाए। इसके अलावा महिला की प्राथमिकता से सुनवाई व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिया है। करीब 40 मिनट के निरीक्षण के दौरान कोतवाली के पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें