बाराबंकी। ‘स्वरंग’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सिनेमा, कला, प्रेरणादायक जीवन यात्राओं और रचनात्मक संवाद का संगम देखने को मिला।
मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी रहे। इंडियन फिल्म्स एकेडमी के को-फाउंडर दिनेश कुमार सहगल विशिष्ट अतिथि रहे। भारत गौरव डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा, प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं राष्ट्रीय एंकर, सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल हुईं। बॉलीवुड अभिनेता हिमांशु राजन भी मौजूद रहे।
चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम और कलाकारों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। फिल्म में नीम करौरी बाबा की भूमिका निभाने वाले शोभिनव सत्या ने वीडियो कॉल से दर्शकों से संवाद किया। दिनेश कुमार सहगल ने कहा कि ऐसे आयोजन सिनेमा और समाज के बीच संवाद स्थापित करने के साथ नए कलाकारों और युवाओं को प्रेरणा व अवसर देते हैं। कार्यक्रम का आयोजन निर्माता निवेदिता शुक्ला तिवारी ने किया। (संवाद)