फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: स्टेडियम में आर्चरी के गुर सिखाने के लिए मिला कोच

Wed, 02 Jul 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। धनुष विद्या (आर्चरी) में रुचि रखने वाले बच्चों और युवाओं को अब केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ही प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा मिलने लगी है। इसके लिए अनुभवी कोच कपिल वर्मा की तैनाती की गई है, जो नियमित रूप से खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोच कपिल वर्मा ने बताया कि अब तक 21 खिलाड़ियों ने आर्चरी के गुर सीखने के लिए पंजीकरण कराया है, जिनमें दो बालिकाएं भी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक और शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाता है। बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए विभाग की ओर से तीन इंडियन राउंड धनुष भी उपलब्ध कराए गए हैं। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का भी इस खेल के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर ने बताया आर्चरी प्रशिक्षण का वार्षिक शुल्क मात्र 160 प्रति खिलाड़ी रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक बच्चे इस कार्यक्रम से जुड़ सकें। स्टेडियम में आगामी 15 तारीख को जिला स्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले भर के युवा निशानेबाजों को आमंत्रित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और आर्चरी खेल को जिले में एक नई पहचान भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें