फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बैंक की शाखा प्रबंधक सहित तीन पर धोखाधड़ी का केस

Tue, 10 Feb 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के आदेश के बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की फतेहपुर शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक, कैशियर और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के पंडित पुरवा हरक्का गांव निवासी 60 वर्षीय किसान विश्वनाथ ने बताया कि उनका यूनियन बैंक ऑफ इंडिया फतेहपुर शाखा में बचत खाता और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) खाता संचालित है। 29 मई 2021 को उनके किसान क्रेडिट कार्ड खाते में 2.59 लाख रुपये जमा किए गए थे। बाद में बैंक अधिकारियों की कथित मिलीभगत से लूज लीफ चेक के जरिए खाते से यह नगद राशि निकाल ली गई। किसान का स्पष्ट कहना है कि उन्होंने न तो कोई चेक जारी किया और न ही स्वयं कोई रकम निकाली। उन्हें 23 जुलाई 2024 और 9 सितंबर 2024 को बैंक की ओर से नोटिस प्राप्त हुए। बैंक पहुंचने पर शुरुआत में कर्मचारियों ने लेनदेन को सही बताया। इसके बाद किसान ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी मांगी, जिसमें खुलासा हुआ कि फर्जी हस्ताक्षर कर उसके खाते से रुपए निकाले गए थे। उन्होंने बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय समेत अन्य उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। तब कोर्ट की शरण में गए। फतेहपुर कोतवाल अमित प्रताप सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें