फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर जमीन बेचने वाला जालसाज धरा गया

Wed, 29 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। पुलिस ने मंगलवार को मकदूमपुर गांव में धोखाधड़ी कर जमीन बेचने वाले जालसाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोपहर बाद कोर्ट के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन

मकदूमपुर निवासी केशवराम वर्मा का पुत्र चिंटू वर्मा अपने साथी गुल्ले पुत्र गजराज निवासी चियारा के साथ चिनहट निवासी ब्रह्मादीन से मिला। गुल्ले को अपना पिता बताते हुए चिंटू वर्मा ने बताया कि, मेरे पिता अपनी तीन बीघा जमीन बेच रहे हैं। दोनों के बीच 28 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। एक जनवरी 2014 को चिंटू ने ब्रह्मादीन को बुलाया और अपने मित्र गुल्ले की फोटो लगाकर बैनामा करा 28 लाख रुपये ले लिया। तीन माह बाद जब ब्रह्मादीन जमीन पर कब्जा करने पहुंचा तो उसे पता चला कि जो बैनामा कराया है उसमें केशवराम के स्थान पर गुल्ले ने अपना फोटो लगाकर धोखाधड़ी की है। ब्रह्मादीन ने 14 अप्रैल 2014 को हैदरगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को थानाध्यक्ष रायसाहब यादव ने मकदूमपुर निवासी केशवराम के घर से गुल्ले को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कोठी राय साहब यादव के मुताबिक, गुल्ले हैदरगढ़ कोतवाली के एक मुकदमे में आरोपी था। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें