फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की गलत सूचना से परेशान रहे यात्री

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
राबंकी। रेलवे स्टेशन बाराबंकी जंक्शन पर रविवार की भोर ट्रेनों की सही जानकारी न मिलने से यात्री घंटों परेशान रहे। पूछताछ काउंटर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यात्रियों को गलत सूचनाएं देता रहा, जबकि ड्यूटी पर रहा बाबू आराम करता रहा। रविवार की सुबह करीब चार बजे रेलवे स्टेशन पर लोग मरुधर एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस व कृषक एक्सप्रेस आदि के आने का इंतजार कर रहे थे। पूछताछ विंडों पर लिपिक की कुर्सी पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद था और यात्रियों को ट्रेनों की आने की स्थिति बता रहा था। जबकि पास ही कुर्सी पर तैनात लिपिक आराम कर रहा था। भोर करीब चार बजे यात्रियों ने मरुधर की पोजीशन पूछी तो बताया गया कि ट्रेन लखनऊ में खड़ी है। करीब आधे घंटे बाद भी यही बताया गया। इसके 15 मिनट बाद बताया कि अभी ट्रेन लखनऊ में ही खड़ी है। इस पर यात्रियों ने कंप्यूटर में पोजीशन चेक करने की बात कही तो बताया कि अभी मरुधर एक्सप्रेस के लखनऊ में खड़े होने का डाटा फीड नहीं किया गया है। भोर करीब 5.11 बजे पूछताछ काउंटर पर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने बताया कि ट्रेन की लाइन होने वाली है। मरुधर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर दो पर आ रही है। इस पर सभी यात्री दौड़ते हुए प्लेटफॉर्म दो पर पहुंच गए। करीब 15 मिनट बाद फिर से एनाउंस किया गया कि मरुधर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आ रही है। इस पर यात्री फिर से प्लेटफॉर्म एक पर पहुंचे। इतना ही नहीं रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर भोर करीब चार बजे लखनऊ जाने वाली कृषक एक्सप्रेस पहुंची। कृषक एक्सप्रेस के जाने के 15 मिनट बाद फिर से उसी ट्रेन के आने की घोषणा की जाने लगी, जिससे यात्री परेशान रहे। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक एनएन अवस्थी ने बताया कि यदि यात्रियों को ट्रेनों की गलत सूचना दी जा रही थी तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें