फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली में कुछ सुधरी विद्युत आपूर्ति

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दीपावली के अवसर पर अतिरिक्त बिजली दिए जाने के शासन के निर्देश का असर मंगलवार को विद्युत आपूर्ति मेें दिखाई दिया। सुबह दस बजे बिजली आने के बाद पूरे दिन आपूर्ति रहने से लोगों ने राहत महसूस की। शाम करीब चार बजे आधे घंटे के लिए बिजली गुल रही। इससे इतर विद्युत उपकेंद्रों पर पावर कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी के मौजूद रहने का निर्देश ठेंगे पर रहा। इस मामले में शासन के निर्देश के बाद भी पावर कॉर्पोरेशन बेपरवाह दिखाई दिया। विद्युत उपकेंद्रों पर वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी तो दूर वहां तैनात कर्मचारी ऊंघते दिखाई दिए।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर बिजली की कमी न हो इसके लिए शासन का निर्देश था कि फील्ड के अधिकारियों को अलर्ट रखा जाए। ताकि लोकल फॉल्ट होते ही बाधित आपूर्ति को फौरन दुरुस्त करवाया जा सके। लेकिन निर्देश के बाद भी मंगलवार को उपकेंद्रों पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहींरहे। दोपहर बाद करीब दो बजे विद्युत उपकेंद्र पल्हरी में सबस्टेशन इंचार्ज अनूप कुमार वर्मा व एक लाइनमैन सहजराज मौजूद मिले। बताया कि कोई वरिष्ठ अधिकारी नहीं आया।
लेकिन पावर कॉर्पोरेशन के निर्देश के बाद फाल्ट को तत्काल दुरुस्त किया जा रहा है। लोकल फाल्ट दुरुस्त करने के लिए तीन बार शट डाउन लिया गया। यही हाल उपकेंद्र ओबरी का भी रहा। हैदरगढ़ सब स्टेशन में सबस्टेशन इंचार्ज अशोक पांडेय के अलावा कोई वरिष्ठ अधिकारी आया ही नहीं। शाम करीब 4 बजकर 50 मिनट पर उपकेंद्र पर ताला लगा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें