फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर मार डाला

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। ग्राम दादूपुर में दहेज के लिए एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतका के भाई ने जेठ व सास के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने जेठ व सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दादूपुर निवासी रामराज अपने पिता परशुराम के साथ दिल्ली में काम करता है। रामराज की पत्नी निशा (20) ससुराल में ही रहती थी। दीपावली पर रामराज व उसका पिता घर आए हुए थे। यह दोनों शुक्रवार की सुबह खेत पर थे। संदिग्ध परिस्थितियों में घर के एक कमरे में निशा का शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस व उसके मायके वालों को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका (निशा) के भाई महेश निवासी ग्राम मंझार थाना लोनीकटरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि निशा के जेठ रामलाल व सास जिलासा पत्नी परशुराम उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। दहेज के लिए ही शुक्रवार को उसे पीट-पीटकर मार डाला और उसके बाद शव फंदे पर लटका दिया है। निशा के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जेठ रामलाल व सास जिलासा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें