फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसे दो मजदूर, ट्रॉमा रेफर

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी के रोक के आदेश को ताक पर रख देवा मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य किया जा रहा है। कार्य में लगे दो मजदूर शनिवार को एचटी लाइन के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत मेें जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसा उस समय हुआ जब पुल निर्माण कार्य में लगी हाईड्रा मशीन से बीटी कॉलम (लोहे के खंभे) को स्टेजिंग बनाने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन का तार लोहे के खंभे में लग गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने देवा मेले की समाप्ति तक ओवर ब्रिज के निर्माण बंद करने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके देवा रोड पर शनिवार को जेल गेट के पास 18 से 19 नंबर पिलर के बीच निर्माण कार्य चल रहा था। बलिया जिले का ठेकेदार सुभाष अपने 13 मजदूरों के साथ सरिया सटरिंग का काम करीब दो माह से कर रहा है। बलिया जिले के ग्राम सुल्तानपुर थाना अहियातपुर निवासी खड़ग सिंह (30) व उसी के गांव के राजेश (35) पुत्र शिवनारायण को पिलर नंबर 19 पर काम करने में लगाया गया था। सेतु निगम की हाईड्रा मशीन बीटी कॉलम को उठाकर कार्य स्थल पर ले जा रहा रही थी। राजेश उस बीटी कॉलम को पकड़े हुए था। कार्य स्थल पर करीब 15 फीट की दूरी पर हाईटेंशन लाइन का तार लटक रहा था। उसी में बीटी कॉलम के छू जाने से उसमें करंट उतरने से राजेश करंट की चपेट में आ गया। साथी को करंट की चपेट में आया देख खड़ग सिंह उसे बचाने के लिए गया तो वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। मजदूरों के करंट लगने से झुलसने की सूचना पाते ही सेतु निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आननफानन दोनों मजदूरोें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
वर्जन :-
दो माह पूर्व तारों को निर्माण कार्य से जितना संभव हो सकता था उतना दूर किया गया था। अब तारों को और दूर नहीं किया जा सकता था। लेकिन कार्यदाई संस्था यदि पावर कॉर्पोरेशन से शट डाउन लेकर कार्य करते ये हादसा न होता। - शक्ति सिंह, अधीक्षण अभियंता पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन

वर्जन :
रोक के बावजूद यदि ओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य किया जा रहा था तो यह पूरी तरह से गलत है। इस मामले की पूरी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें