फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार की मौत,10 घायल

Wed, 15 Oct 2014 05:30 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हुदहुद के चलते 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा चलने से आम जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कई थाना क्षेत्रों में दीवार, पेड़ व विद्युत पोल गिरने से मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 46.2 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन

अंसद्रा के ग्राम मोहम्मदपुर चंदीसिंह गांव निवासी रामप्रताप (45) मंगलवार भोर लघुशंका के लिए घर से कुछ दूरी पर गए थे। तभी वहां एक कच्ची दीवार ढह गई। उसके मलबे में दबकर रामप्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुन पहुंचे परिवारीजनों से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ अंसद्रा श्रीधर पाठक का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। देवा के मामापुर गांव निवासी सीमा(35) पत्नी संजय यादव मंगलवार सुबह गांव के बाहर नित्यक्रिया के लिए जा रही थी। तभी गांव में लगा एक विद्युत पोल अचानक सीमा के ऊपर ही गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी देवा में भर्ती कराया। जहां कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामनगर के गर्री गांव निवासी अयोध्या के घर की कच्ची दीवार मंगलवार सुबह अचानक ढह गई। इसके मलबे की चपेट में आकर उसकी पत्नी राजरानी(60) गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजनों ने आननफानन सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोठी के ग्राम छतौनी निवासी अब्दुल हमीद के घर की कच्ची दीवार मंगलवार सुबह अचानक ढह गई। इसके मलबे की चपेट में आकर अब्दुल हमीद, पुत्र मोहम्मद रियाज (10), पुत्री शाहीन (12) व सायरा बानो (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी कोठी में भर्ती कराया गया है। जैदपुर के गांव मुरलीगंज निवासी गुड्डू का सात वर्षीय पुत्र मुन्ना मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे घर के आंगन में खेल रहा था। अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई और मुन्ना मलबे के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सफदरगंज के प्रतापगंज गांव के पास हाईवे पर एक कार के ऊपर यूकेलिप्टिक्स का पेड़ गिर गया।
इस हादसे में कार सवार दुर्गेश यादव (35), राजेश(28) व बुद्धू(28) निवासी ग्राम सरैंया थाना चौरीचौरा जिला गोरखपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार पर पेड़ गिरने से एक तरफ का हाईवे करीब डेढ़ घंटे तक जाम रहा। पुलिस ने पेड़ हटवाकर रास्ता साफ करवाया तो आवागमन शुरू हो सका। उधर सफदरगंज कस्बे में ही चौराहे के पास फैजाबाद मार्ग पर एक कार बारिश के चलते सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में कार सवार पप्पू (40) निवासी मिल्कीपुर थाना खंडासा फैजाबाद, संदीप (30) नगरौला रुदौली व निर्दोष कुमार (27) निवासी अकबरपुर कानपुर देहात घायल हो गए। सभी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। ये सभी फैजाबाद से कानपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें