बाराबंकी (ब्यूरो)। सीएमओ कार्यालय में फर्जी नामों से टेंडर डालने के मामले में डीएम के निर्देश पर टेंडर निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं डीएम ने नए सिरे से टेंडर कराने के आदेश सीएमओ को दिए हैं।
जिला अस्पताल में साफ-सफाई के लिए संविदा पर कर्मियों को रखे जाने के लिए सेवा प्रदाता कंपनी से टेंडर मांगे गए थे। 9 अक्तूबर को टेंडर डालने के लिए कई फर्मों के ठेकेदार सीएमओ कार्यालय पहुंचे। लेकिन पहले से सेटिंग गेटिंग का खेल कर लिया गया और एक फर्म को लाभ पहुंचाने के लिए कई नामों से फर्जी टेंडर डाल औपचारिकता निभा दी गई। टेंडर डालने आए लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी मधुर दीक्षित और साउथ सिटी निवासी एएम खान का आरोप है कि उन्हें टेंडर नहीं डालने दिया। जिसकी शिकायत इन लोगों ने डीएम से की। जिस पर डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने शनिवार को सीएमओ से दो टूक शब्दों में कहा कि टेंडर निरस्त कर नए सिरे से टेंडर कराए जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।