बाराबंकी। एडीएम आवास परिसर में मिट्टी पटान का कार्य कर रहा एक श्रमिक विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गया। हादसे में वह झुलसकर बेहोश हो गया। परिसर में उस समय मौजूद कर्मचारियों व अन्य मजदूरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
देवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डमौर निवासी मोती (42) पुत्र राममनोरथ शुक्रवार की सुबह अपर जिलाधिकारी पीपी पाल के आवास परिसर में पीछे की ओर मिट्टी पटाई का कार्य कर रहा था। वहां पर एक विद्युत पोल लगा है। बारिश के चलते पोल में करंट आ रहा था। काम के दौरान मोती पोल की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह झुलसकर बेहोश हो गया।