फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी समेत दो की जान गई, छह­ जख्मी

Tue, 27 May 2014 05:32 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
सफदरगंज/ टिकैतनगर (बाराबंकी)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार सुबह हुए दो सड़क हादसों में जहां एक किशोरी समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई वहीं इन हादसों में छह लोग घायल हुए हैं। पहला सड़क हादसा टिकैतनगर थाना क्षेत्र में हुआ जहां मंझेला गांव की रहने वाली छोटी(15) पुत्री बलेश्वर, रीमा(16) पुत्री चंदर व लक्ष्मी (14) पुत्री फेरई सोमवार सुबह पड़ोस के गांव से वापस आ रही थीं। यह तीनों किशोरी साइकिल से जा रही थीं कि तभी पीछे से आए बाइक सवार एक युवक ने इन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों किशोरी घायल हो गईं जिनमें छोटी की हालत नाजुक होने के चलते उसे सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया जबकि लक्ष्मी व रीमा सीएचसी टिकैतनगर में इलाज कराकर घर चली गईं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान छोटी ने दम तोड़ दिया। जिस बाइक सवार युवक ने टक्कर मारी थी उसको भी मामूली चोट आई थी पर वह मौके से भाग निकला। दूसरा सड़क हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र के प्रतापगंज गांव के पास हाईवे पर उस समय हुआ जब बाराबंकी की ओर जा रहे एक टेंपो में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो सवार हरीश(21) पुत्र सुरेश निवासी ककरहिया थाना कोतवाली नगर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इसमें सवार तीन यात्री भी मामूली रूप से जख्मी हो गए पर वह घटना स्थल से ही अपने घर चले गए। हरीश को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें