फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप की टक्कर से तीन जख्मी, विरोध में जाम

Fri, 18 Apr 2014 05:31 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
देवां/जहांगीराबाद (बाराबंकी)। बेकाबू जीप ने गुरुवार को बाइक सवार दो युवक व साइकिल सवार एक छात्रा को टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक देवां मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने सभी को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

देवां से बाराबंकी की ओर जा रही अलबर्ट सिक्योरिटी कंपनी की जीप ने गुरुवार शाम को कस्बे से कुछ दूरी पर बाइक सवार दिनेश वर्मा (35) निवासी गुलरिया को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक जीप की स्पीड बढ़ाकर भागने लगा। इसी दौरान जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में चंदौली गांव के पास साइकिल से जा रही ज्योति मिश्रा (22) निवासी सलेमपुर को भी जीप ने कुचल दिया। इसके बाद बाइक सवार अजय सिंह (25) निवासी अटवटमऊ को भी जीप ने टक्कर मार दी। इससे अजय उछलकर दूर जा गिरा जबकि उसकी बाइक जीप में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल ज्योति व दिनेश वर्मा को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। जबकि अजय सिंह को देवां सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद मौके पर पहुंचे सपा जिला सचिव ज्ञान सिंह यादव ने समर्थकों के साथ देवां मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं, जीप में सवार मथुरा प्रसाद व विकास को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सिटी विशाल विक्रम सिंह, एसओ जहांगीराबाद व देवां ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया। तब जाकर करीब दो घंटे बाद देवां मार्ग पर यातायात सुचारु हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें