फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से लगी आग, दंपती झुलसे

Sun, 08 Dec 2013 05:43 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
सफदरगंज (बाराबंकी)। शनिवार की दोपहर घर में खाना बनाते समय अचानक गैस रिसाव होने से लगी आग की चपेट में आकर एक महिला झुलस गई। उसे बचाने आया उसका पति भी इस हादसे में झुलस गया। हादसे में घायल दंपती को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां से पत्नी की हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के बाजारपुरवा गांव निवासी सुखराम की पत्नी रेनू (27) शनिवार की दोपहर घर मेें खाना बनाने के लिए गैस जलाने पहुंची। रेनू ने जैसे ही माचिस से आग जलाई कमरे में गैस रिसाव के चलते आग लग गई। रेनू आग से घिर गई और उसकी आवाज सुनकर बचाने पहुंचा सुखराम भी आग की चपेट में आ गया। दोनों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस से दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से रेनू को गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है जबकि सुखराम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें