फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न हुईं तो उग्र होगा आंदोलन

Wed, 20 Nov 2013 05:41 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। राज्य कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सरकारी कार्यालयों में कार्य बुरी तरह से प्रभावित होने लगा है। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते कार्यालयों में आने वाले फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। वहीं जिला अस्पताल में हड़ताल का मंगलवार को कोई असर नहीं दिखा। आम दिनों की तरह ओपीडी में मरीज देखे गए और दवाओं को वितरण कराने के साथ पैथालॉजी में मरीजों की जांचें भी की गई।
विज्ञापन

हड़ताल के आठवें दिन मंगलवार को राज्य कर्मचारी कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहेगा। सरकार भले ही अपने रुख पर अड़ी हो लेकिन अन्य संगठन हमारे समर्थन में आने लगे हैं। तहसीलों और ब्लॉकों में तैनात कर्मचारी हमारे साथ हैं। इसके चलते तहसील दिवस भी प्रभावित रहा है। इसमें राज्य कर्मचारियों ने भाग नहीं लिया। सिरौलीगौसपुर, रामनगर, फतेहपुर, देवां, रामसनेहीघाट आदि में तैनात कर्मचारी पूरी तरह से हड़ताल पर रहे। राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार यदि जल्द ही हमारी मांगों को नहीं मानती है तो प्रदर्शन को और उग्र किया जाएगा। इस मौके पर रामधन मुखर्जी, सहदेव वर्मा, राधेश्याम वर्मा, सर्वजीत यादव, अमित श्रीवास्तव, केके मिश्रा, इंजीनियर बीबी सिंह, इंजीनियर घनश्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें