फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में राजगीर ने फांसी लगा दी जान

Tue, 19 Nov 2013 05:41 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने रविवार की देर रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि यदि शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के बलछठ मजरे गांधी ग्राम निवासी रामनरायन (25) पुत्र राम ब्रिज का कई दिनों से अपने घर में ही घरेलू विवाद चल रहा था। रविवार की रात आपस में विवाद होने के बाद रामनरायन ने घर के कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पेशे से राजगीर था। उसने रात में पहले पत्नी लक्ष्मी से झगड़ा किया था। इसके बाद फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष जैदपुर राय साहब यादव ने बताया कि युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीएम के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें