फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और पिता ने सीबीसीआईडी को नहीं दिया बयान

Wed, 20 Nov 2013 05:41 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के जौरास गांव में बीडीसी सदस्य के पति की हत्या मामले में मंगलवार को जांच करने पहुंची सीबीसीआईडी की टीम को पत्नी व पिता ने बयान देने से इंकार कर दिया। पत्नी ने कहा कि मामला अदालत में चल रहा है वहीं से जो फैसला होगा उसी पर उन्हें भरोसा है। दोनों ने सीबीसीआईडी की जांच पर भरोसा न होने की बात कही है। इसके बाद टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर लौट गई। हत्या के आरोपी ने अपनी ऊंची पहुंच के चलते मामले की जांच जिला पुलिस के स्थान पर सीबीसीआईडी से करा ली थी, जबकि पीड़ित पक्ष इससे सहमत नहीं था।
विज्ञापन

लोनीकटरा थाना क्षेत्र के जौरास गांव से बीडीसी सदस्य कुसुम वर्मा के पति रामनोरथ वर्मा की पांच सितंबर सुबह हत्या कर दी गई थी। मंगलवार दोपहर सीबीसीआईडी के जांच अधिकारी सुखबीर सिंह के नेतृत्व में टीम बीडीसी सदस्य के घर पहुंची। टीम ने जब बयान दर्ज कराने की बात कही तो मृतक की पत्नी और पिता सदाशिव ने यह कहकर वापस लौटा दिया कि हमें सीबीसीआईडी की जांच पर भरोसा नहीं। मामला अदालत में चल रहा है। अब वहीं से जो निर्णय होगा उसी से हम और हमारे परिवार को न्याय की उम्मीद है। इसके बाद टीम ने जौरास गांव के बाहर स्थित गोमती नदी के किनारे घटनास्थल का निरीक्षण किया और फिर लखनऊ वापस लौट गई। सीबीसीआईडी के जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने इस मामले में मीडिया से कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
गोमती नदी में बालू के अवैध खनन को लेकर हुई हत्या में गांव के ही गोमती यादव, लखनऊ से सपा के जिला सचिव नंदकिशोर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शन किया था और सांसद पुनिया पीड़ित पक्ष के साथ राज्यपाल से मिलकर सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। इस मामले में डीएम ने आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए थे और दो सिपाहियों को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें