फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Tue, 19 Nov 2013 05:41 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर/असंद्रा (बाराबंकी)। बीती रात असंद्रा थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर लगने से घायल महिला की सोमवार को ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, रामनगर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम खरिकापुर निवासी श्रीमती (50) रविवार को असंद्रा बाजार गई हुई थी। रात में जब वह घर लौट रही थी, तभी रास्ते में एक बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल श्रीमती को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। मृतका के पुत्र सियाराम ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान सोमवार को श्रीमती की मौत हो गई। थानाध्यक्ष असंद्रा सज्जाद हुसैन नकवी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, दूसरा सड़क हादसा रामनगर थाना क्षेत्र में हुआ। यहां पर उमरावदास (70) निवासी खजूरगंाव शहर कोतवाली कोटवाधाम से वापस लौटकर बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर जा रहे थे। इसी बीच रामनगर चौराहे के पास एक ट्रक की चपेट में आकर यह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें