फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी से लगी आग, 11 घर राख

Wed, 06 Nov 2013 05:40 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बर्नकी के बबुरी गांव मेें दीपावली के दिन रविवार की रात आतिशबाजी के दौरान अचानक आग लग जाने से 11 लोगों के छप्परनुमा घर और उनमें रखी नकदी व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब आठ बजे ग्राम पंचायत बर्नकी के बबुरी गांव में किसी पटाखे के गिरने से पप्पू के घर में आग लग गई जिससे मैकू, राकेश, सूरज, लल्ला, राजाराम, गुरुदीन, सहारे, जगतराम, दिनेश, अरविंद, गोले के छप्परनुमा घरों मेें रखे अनाज, बिस्तर, चार साइकिलों समेत 12 हजार रुपये की नकदी समेत सरसों की खली, इंजन आदि जल गए। सूचना पर पहुंचीफायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में मैकू के घर में रखे दस हजार रुपये नकद, सहारे के घर में दो हजार की नकदी व अन्य घरों में भी सारा सामान जल गया। पीड़ित खुले आसमान के नीचे रात बसर करने को मजबूर हैं। तहसीलदार राजेश चौरसिया ने बताया कि पीड़ितों को बुधवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें