फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल और सिपाही के खिलाफ जांच शुरू

Fri, 25 Oct 2013 05:39 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पेड़ों की अवैध कटान रोकने पर एक सिपाही द्वारा दरोगा पर रायफल तानने व गोली मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस कप्तान ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में आरोपी सिपाही के साथ कोतवाल की भूमिका की भी जांच की जाएगी। जांच सीओ सदर अभिषेक सिंह को सौंपी गई है। मामले में एसपी ने पहले ही आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। देवां कोतवाल की भूमिका भी इस मामले में जुड़ी होने से अब उन पर भी गाज गिरने की संभावना है।
विज्ञापन

देवां कोतवाली क्षेत्र के बछराजमऊ गांव में हल्का सिपाही के संरक्षण में 18 अक्तूबर को अवैध तरीके से हो रही हरे पेड़ों की कटान की सूचना पर पहुंचे दरोगा रामरूप राव पर सिपाही दयाराम ने रायफल तानते हुए कहा था कि यहां से चले जाओ वरना गोली मार दूंगा। सिपाही की ओर से की गई बदसलूकी और धमकी की शिकायत दरोगा रामरूप ने देवां कोतवाल रामजी यादव से की, लेकिन कोतवाल की ओर से कार्रवाई न करने के दो दिन बाद दरोगा ने घटना की शिकायत एसपी आनंद कुलकर्णी से की। इसके बाद एसपी ने सीओ सिटी विशाल विक्रम सिंह को मामले की जांच सौंपी। सीओ सिटी की जांच में दरोगा की ओर से सिपाही पर लगाया गया आरोप सही मिलने पर एसपी ने सिपाही दयाराम को बुधवार को निलंबित कर दिया था। इस मामले में सिपाही दयाराम व देवां कोतवाल रामजी यादव के खिलाफ पुलिस कप्तान ने विभागीय जांच भी शुरू करवा दी है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सदर ट्रेनी आईपीएस अभिषेक सिंह को सौंपी है।

बाक्स-
देवां कोतवाली में तैनात सिपाही दयाराम द्वारा दरोगा रामरूप राव पर रायफल तानने के मामले में सिपाही को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब देवां कोतवाल रामजी यादव व सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद कुलकर्णी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें