टिकैतनगर (बाराबंकी)। कुछ लोगों ने गुरुवार को एक युवक का गला रेतकर उसे नहर की पटरी पर फेंक दिया। आसपास के ग्रामीणों ने युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
दरियाबाद थाना क्षेत्र के मोहरेपुर गांव निवासी विश्वनाथ (25) पुत्र रामहरख बृहस्पतिवार की दोपहर गांव से अपना खेत देखने के लिए बाइक से गया हुआ थ। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच पटरंगा मार्ग पर स्थित नहर पटरी पर विश्वनाथ को बेहोशी की हालत में देख ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया। विश्वनाथ का धारदार हथियार से गला रेता गया है। सीएचसी से डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इन्कार किया है।