फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 22 Oct 2013 05:39 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर। ग्राम मुर्तिजीपुर में सोमवार की दोपहर एक विवाहिता का शव घर में फांसी पर लटका मिला। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुर्तिजीपुर निवासी चंद्रप्रकाश की 26 वर्षीय पत्नी का शव सोमवार दोपहर 12 बजे घर में कमरे के अंदर छत से फंदे से लटका मिला। फांसी लगाने के कारण का पता नहीं चल सका है। परिवारीजनों ने सूचना पुलिस को दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मौके पर मृतका के मायके वाले मौजूद रहे लेकिन किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। ग्रामीणों ने बताया की चंद्र प्रकाश के बड़े भाई सूर्य प्रकाश की पत्नी की भी मौत एक साल पहले इसी तरह हुई थी। थानाध्यक्ष राय साहब यादव ने बताया कि कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है, न ही किसी ने इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें