फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन से टप्पेबाज ने उड़ाए `31 हजार

Tue, 22 Oct 2013 05:39 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मोबाइल कंपनी के एक सेल्समैन से टप्पेबाजी कर एक बदमाश से 31 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के मेढ़िया गांव निवासी भूपेंद्र पुत्र जगजीवन एक मोबाइल कंपनी में सेल्समैन है। रोज की तरह वह वसूली के लिए सोमवार को निकला था। दोपहर लगभग ढाई बजे भूपेंद्र नगर कोतवाली क्षेत्र के जेल रेलवे क्रॉसिंग बंद होनेे के चलते देवां मार्ग पर जाम में फंस गया तभी उसके पास खड़े एक युवक ने कहा कि आपके कपड़ों में गंदगी लगी है सेल्समैन जब अपने कपड़े देखने लगा इसी दौरान युवक ने उसकी पीठ पर टंगे बैग से रुपये निकाले और भाग गया। भूपेंद्र ने बताया कि उसके बैग में 47 हजार रुपये थे, केवल 16 हजार रुपये ही मिले और 31 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। शहर कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, घटना की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें