घुंघटेर (बाराबंकी)। किशोरी से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने डीएम के निर्देश पर दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घुंघटेर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी 17 अक्तूबर की शाम खेत की तरफ गई थी तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही रामू व सर्वेश ने उसके साथ दुराचार किया और फिर भाग गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर इस बात की जानकारी अपने पिता को दी जिसके बाद उसके पिता ने घुंघटेर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने 19 अक्तूबर को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इसके बाद जिलाधिकारी मिनिस्ती एस. ने घुंघटेर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष सफरुद्दीन खान ने बताया कि इस मामले में सोमवार को दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।