फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख लूट भाग रहे बदमाश दबोचे

Sun, 13 Oct 2013 05:38 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर/कुर्सी (बाराबंकी)। शनिवार की सुबह एक गल्ला व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये लूटकर भाग रहे बदमाशों को कुर्सी व घुंघटेर पुलिस ने नाकेबंदी कर धर दबोचा। इस दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद पांच बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए सभी आरोपी सीतापुर व लखीमपुर जिले के रहने वाले हंै। इनके कब्जे से एक कार व तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

घुंघटेर थाना क्षेत्र के छिलगवां गल्ला व्यापारी निवासी शफीक पुत्र अच्छन ने बजगहनी चौराहे पर अपना बाड़ा खोल रखा है। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे शफीक अपने छोटे भाई सैफ के साथ बाइक से बाड़े पर जा रहे थे। तभी टिकरा गांव के पास स्थित कल्यानी नदी के पुल के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद कार से नीचे उतरे बदमाशों ने शफीक के छोटे भाई सैफ पर तमंचा तान दिया और कहा कि जितने रुपऐ लिए हो दे दो नहीं तो गोली मार देंगे। व्यापारी ने अपने पास मौजूद डेढ़ लाख रुपये लुटेरों को दे दिए। बदमाशों के भागने के बाद उन्होेंने वारदात की सूचना पुलिस को देने के लिए कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर फोन किया पर वहां फोन न लगने पर शरीफ ने इस घटना की जानकारी अपने पिता अच्छन को दी। जिसके बाद अच्छन ने घुंघटेर एसओ को फोन कर वारदात की जानकारी दी। घंघुटेर एसओ सफरूद्दीन खां ने तत्काल वायरलेस से इस घटना की सूचना कुर्सी पुलिस को दी और पीछे से खुद बदमाशों का पीछा करने लगे। इसके बाद टिकैतगंज कस्बे के पास आगे से कुर्सी थाने के सिपाही खुर्शीद आलम, प्रदीप , रमेश व थानाध्यक्ष ओपी शर्मा ने सामने से बदमाशों की घेराबंदी कर दी इसके बाद भी आरोपियों ने कार नहीं रोकी जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से रास्ते में बैरियर खड़े करवा दिए इसके बाद सभी बदमाश कार छोड़कर भागने लगे तभी पुलिस टीम ने उन्हें धर दबोचा। पकड़े गए लुटेरों में फारूख निवासी हुसैनगंज कोतवाली सीतापुर, प्रमोद व उमेश निवासी केसरथान, नसीम निवासी सुआ थाना डाल व उमर निवासी लेखरा जनपद लखीमपुर खीरी के हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें