फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या आरोपी पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल

Mon, 23 Sep 2013 05:37 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवां कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव निवासी एक युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर करवा दी थी। पुलिस ने प्रेमी व महिला को हिरासत में लिया था। रविवार को दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

देवां कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव निवासी लालजी यादव (22) पुत्र गोविंद चंद यादव का शव शनिवार की शाम माती के पास इंद्रा नहर के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी कविता व उसके प्रेमी विश्वनाथ व साथी रंजीत के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने लालजी की बांके से काटकर हत्या करने की बात कबूली थी। पुलिस ने कविता व विश्वनाथ निवासी दरामनगर को शनिवार को ही हिरासत में ले लिया था। देवां कोतवाल रामजी यादव ने बताया कि रविवार को दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें