फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में पड़े नवजात के शव को कुत्तों ने नोंचा

Mon, 23 Sep 2013 05:37 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हाईवे पर स्थित जमुरिया नाले में पड़ा एक नवजात का शव कुछ कुत्ते उठा लाए और उसे देवां तिराहा स्थित एक कार्यालय परिसर में नोंच रहे थे। स्थानीय लोगों व पुलिस को जब इस बात की जानकारी हुई तो बच्चे के शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब एक बजे देवां तिराहा स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय परिसर में एक नवजात के शव को कुत्ते नोंच रहे थे। आसपास मौजूद लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने कुत्तों को भगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को दफना दिया। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि जमुरिया नाले के आसपास जो नर्सिग होम स्थित हैं उसी में से किसी जगह से यह नवजात यहां लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें