फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने से किया इन्कार

Sat, 21 Sep 2013 05:37 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख। हरख ब्लॉक के पांच गांवों में पोलियो ड्रॉप पिलाने से 22 बच्चों के माता-पिता ने इन्कार कर दिया। एक साथ इतने लोगों द्वारा इन्कार पर विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मंच गया। शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारी इन गांवों में पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर 15 बच्चों को पोलियो खुराक पिलवाई।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले बड़ापुरा, शाह कटरा, वसी नगर, नयापुर व बड़ी बाजार गांव में कार्यकर्ता पोलियो ड्रॉप पिलाने पहुंचे तो इन गांवों में 22 बच्चों के अभिभावकों ने पोलियो ड्रॉप पिलाने से मना कर दिया। एक समूह में इतने बच्चों के पोलियो ड्रॉप नहीं पीने से विभाग में हड़कंप मच गया। इस पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार सविता शुक्ला, बीडीओ राजनाथ प्रसाद भगत, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. सुनील जायसवाल आदि मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सिर्फ 15 बच्चों ने ही पोलियो ड्रॉप पीया। सात बच्चों के माता-पिता अभी भी पोलियो ड्रॉप पिलाने को तैयार नहीं हुए हैं। इससे अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है। सीएचसी सतरिख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि 22 बच्चों के अभिभावकों ने पोलियो ड्रॉप पिलानेे से इन्कार कर दिया था। तहसील व ब्लॉक अधिकारियों के पहुंचने के बाद 15 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया गया। सात बच्चे अभी भी बचे हैं जिन्हें शनिवार को पोलियो की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें