फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल निकाले 42 हजार

Sat, 21 Sep 2013 05:37 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़। कस्बे में एटीएम से रुपये निकाल रहे किसान का कार्ड जालसाजों ने बदल दिया और उसके खाते से 42,500 रुपये निकाल लिए। शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे पीड़ित को पुलिस ने बिना रिपोर्ट दर्ज किए वापस कर दिया।
विज्ञापन

सुबेहा थाने के किर्षिया गांव निवासी इशरार कोतवाली कस्बा स्थित आईसीआईसीआई बैंक स्थित एटीएम से शुक्रवार की दोपहर रुपये निकालने गए थे। एटीएम में पासवर्ड कोड डालने के बाद पैसा नहीं निकला तो समीप मौजूद युवक ने मदद के बहाने कार्ड लिया फिर वापस थमाकर चला गया। कुछ समय बाद खाते से 42,500 रुपये निकाले जाने का मैसेज मोबाइल पर आने के बाद किसान को ठगी की जानकारी हुई। कोतवाली जाने पर पुलिस ने कार्रवाई में असमर्थता जता कर उसे वापस कर दिया। इशरार ने कहा कि जालसाज द्वारा दिया गया एटीएम कार्ड आलमबाग लखनऊ के किसी निवासी के नाम है। बैंक शाखा के प्रबंधक शशांक शेखर ने कार्ड जमाकर जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें