फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरी, बालिका व दादी जख्मी

Sun, 01 Sep 2013 05:35 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर रायसाहब में शनिवार की सुबह पांच बजे गांव के निवासी गनेश रावत की नौ वर्षीय पुत्री अनीता अपनी दादी मायावती के साथ घर पर सो रही थी। पास में बकरियां भी बंधी थी। तभी पड़ोसी भग्गू प्रसाद रावत की दीवार बरसात के कारण गिर गई जिसके मलबे में अनीता व उसकी दादी के साथ तीन बकरियां भी दब गई। ग्रामीणों ने मलबे में दबी बालिका व दादी को बाहर निकाला। मलबे में दबकर जहां दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं तीन बकरियों की मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा घायल बालिका व उसकी दादी को सीएचसी बनीकोडर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें