फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनकर फूल खिलेंगी एक दिन, जीवन उनको पाने दो...

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Barabanki
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। न कुचलो नन्हीं कलियों को उनको भी जग में आने दो,
विज्ञापन

बनकर फूल खिलेंगी एक दिन, जीवन उनको पाने दो।
फूल रहें ना धरती पर तो फल तुम कैसे खाओगे,
अंश काटकर अपना तुम कैसे बेल चढ़ाओगे। ...
कुछ इस तरह के गीत और नारों की गूंज बृहस्पतिवार को दूर-दूर तक सुनाई दे रही थी। राज्य सरकार के ‘बेटी बचाओ घर महकाओ अभियान’ के तहत बृहस्पतिवार को पूरे प्रदेश में गर्ल चाइल्ड डे मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। रैली में बच्चों ने बेटा-बेटी एक समान का नारा लगाते हुए कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया। इसके साथ ही जागरूकता गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
शहर के अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज मेें 24 जनवरी को गर्ल्स चाइल्ड डे के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. एहरार ने बालिकाओं को संविधान में प्रदत्त उनके अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही लगभग 1500 बालिकाओं को मतदान करने का संकल्प भी दिलाया गया। निर्बल महिला व दलित उत्थान समिति के संयुक्त तत्वावधान में कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में बेटी बचाओ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार जीजीआईसी में आयोजित गोष्ठी में बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना मो. जहीर ने कहा अल हदीस में लड़कियों को बरकत बताया गया है। इनके होने से घर में जन्नत होती है। एसडीएम नीलम यादव ने कहा जहां नारियों की पूजा होती है वहीं ईश्वर का वास होता है। गर्भ में पल रही बच्ची ही बेटी, बहन, बहू व मां बनती है। लिंग की जांचकर गर्भ में हत्या से बड़ा कोई पाप नहीं है। सीएचसी प्रभारी डॉ. संजय मिश्र ने बताया कि गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग की जांच करना व कराना कानूनी अपराध है। ऐसा करने पर 50 हजार से एक लाख रुपये तक जुर्माना व कारावास की सजा हो सकती है। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तथा रानी लक्ष्मीबाई विद्यालय की छात्राओं ने रैली निकाली जो बंछरावा चौराहा, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय से होकर वापस कॉलेज पहुंचकर खत्म हुई। त्रिवेदीगंज में ब्लॉक प्रमुख सुनील ने कन्या भ्रूण हत्या निषेध पर जागरूकता रैली निकाली। रैली में सरस्वती जयंती व नर्वदा विद्यालय की छात्राओं ने हिस्सा लिया। मसौली के बड़ागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पांच विद्यालयों के करीब 500 छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया। न कुचलो नन्हीं कलियों को, उनको भी जग में आने दो और ...बेटा बेटी एक समान के नारे लगाते हुए बच्चों ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया। इस मौके पर डॉ. विजय कुमार, डॉ. एके कनौजिया, डॉ. पीके गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार छात्राओं ने सीएचसी से रैली निकालकर कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया। रैली स्वास्थ्य केंद्र से सूरतगंज, जोशीटोला चौराहा, कोतवाली रोड, कचेहरी होकर पुन: अस्पताल परिसर में गोष्ठी में परिवर्तित हो गई। गोष्ठी में डॉ. पीके सिंह, डॉ. अभय गोपाल, चमन सिंह, अनिल मिश्र आदि ने विचार व्यक्त किए। देवां प्रतिनिधि के अनुसार छात्र-छात्राओं द्वारा लैंगिक परीक्षण पर रोक तथा बेटी बचाओ अभियान के मद्देनजर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
रामसनेहीघाट सीएचसी से भी जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें सीएचसी स्टाफ के साथ ही ग्रामीण बलिका विद्यालय सुमेरगंज की सैकड़ों छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें